उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी के आगरा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। ब्रज क्षेत्र कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों को निशाने पर लिया। सपा पर प्रदेश अध्यक्ष जमकर बरसे। साथ ही हाल ही में ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर भी बयान दिया।