फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोरों ने कर दी ऐसी हरकत, ग्रामीणों में फैल गया आक्रोश; जांच में जुटी पुलिस

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर में बुधवार रात चोरों ने तीन मंदिरों को निशाना बनाते हुए घंटे चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारियों को मंदिरों से घंटे गायब मिले। इसके बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव के हनुमान जी मंदिर, भोलेनाथ मंदिर और देवी माता मंदिर से रात के समय चोर पीतल के तीन घंटे चोरी कर ले गए। सुबह पुजारी पूजा करने पहुंचे तो मंदिरों में घंटे नहीं मिले। इसके बाद तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर लोधी ने बताया है कि तीनों घंटे का वजन लगभग 20 से 25 किलो तक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें