फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुत्ते को लाठी से पीटकर मार डाला...घटना का सामने आया वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केस

अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Oct 2025 05:29 PM IST

आगरा के मलपुरा में विपत्ति नगर धनौली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। विपत्ति नगर निवासी नरेश ने बृहस्पतिवार को एक लावारिस कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि आपस में कई कुत्ते लड़ रहे हैं। इसी बीच एक युवक लाठी लेकर आता है और एक कुत्ते को जमकर लाठियां बरसाता है। घटना का 2 मिनट 37 सेकेंड का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी नेताओं ने डायल 112 पर सूचना दी। साथ ही माैके पर पहुंच गए। आरएसएस के ज्ञानेंद्र चौधरी और शिवम चौधरी के मुताबिक जब वे आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी नरेश का बेटा मनीष उनसे अभद्रता करने लगा और गाली-गलौज की। थाना प्रभारी ने बताया है कि ज्ञानेंद्र की तहरीर पर नरेश और उसके बेटे मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें