फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो करोड़ की लूट...हेड कांस्टेबल बर्खास्त, सिपाही की भी छिन चुकी है नाैकरी; मास्टरमाइंड का हुआ था एनकाउंटर

अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Oct 2025 04:55 PM IST

आगरा में जीआरपी में तैनात मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह को एसपी जीआरपी ने बर्खास्त कर दिया है। वह फिरोजाबाद में हुई 2 करोड़ रुपए की लूट में शामिल था और इस मामले में फिरोजाबाद की जेल में बंद है। फिरोजाबाद जिले में 30 सितंबर की सुबह 5 बजे गुजरात की जीके कंपनी की 2 करोड़ की नकदी कानपुर से आगरा भेजी जा रही थी, जिसे बदमाशों ने मक्खनपुर हाईवे पर लूट लिया था। लूट के सरगना नरेश पंडित के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। वहीं, इस मामले में आगरा जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल अंकुर प्रताप सिंह की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद हेड कांस्टेबल को फिरोजाबाद पुलिस ने 5 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी जीआरपी अनिल कुमार झा ने बताया कि हेड कांस्टेबल अंकुर प्रताप सिंह की जांच सीओ को सौंपी गई थी। जांच की रिपोर्ट आने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें