आगरा के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बीन बजाते सपरों को देख हर कोई हैरान रह गया। इस समाज के लोगों ने अपनी आवाज बुलंद करने के लिए अनूठा प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि उत्तर प्रदेश राज्य में सपेरा जाति को सूचीबद्ध किया जाए। उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाए। इस दौरान इन लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन।