उत्तर प्रदेश के अयोध्याधाम में राम मंदिर बनाया जा रहा है। 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर देशभर में उल्लास है। देश के कोने कोने से भक्त मंदिर के लिए भेंट लेकर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के बड़ोदरा से 108 फींट लंबी धूपबत्ती अयोध्या ले जाई जा रही है। धूपबत्ती की शोभायात्रा सोमवार की सुबह राजस्थान के भरतपुर पहुंची। यहां से होते हुए आगरा के फतेहपुर सीकरी पहुंची। यहां राम भक्तों ने धूपबत्ती के दर्शन कर माला फूल अर्पित किए। इस मौके पर पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। धूप बत्ती की यात्रा दोपहर 12 बजे फतेहपुर सीकरी की सीमा में प्रवेश किया। यहां पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर स्वयं को कृतार्थ किया।