फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एलपीजी सिलिंडर के लिए बवाल, उपभोक्ताओं का गैस एजेंसी पर पथराव और तोड़फोड़; कर्मचारी को किया लहूलुहान

आगरा के अछनेरा कस्बा स्थित भरतपुर रोड पर संचालित कमला गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार दोपहर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज कुछ लोगों ने एजेंसी पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने न केवल दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि बीच-बचाव करने आए कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब आठ-दस लोग गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे थे। स्टॉक की कमी या किसी तकनीकी कारण से गैस न मिलने पर उनका एजेंसी कर्मियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हंगामा कर रहे लोगों ने कार्यालय में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। इसी दौरान एक हमलावर ने काउंटर पर रखे गैस चूल्हे से कर्मचारी पर वार कर दिया। चूल्हा सिर में लगने से कर्मचारी का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। गैस एजेंसी संचालक अशोक राना की सूचना पर थाना अछनेरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घायल कर्मचारी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं गैस एजेंसी संचालक अशोक राना ने बताया गैस लेने आए कुछ लोगों ने मामूली बात पर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने कार्यालय के फर्नीचर और उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। एक कर्मचारी को गंभीर चोट पहुंचाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें