फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अब 430 केंद्रों पर एंटी सर्वाइकल वैक्सीन की सुविधा

स्वास्थ्य विभाग ने एंटी सर्वाइकल वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सुविधा शुरू कर दी है। अब 430 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। अभी तक 80 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही थी। जिले में अब तक 11,536 बालिकाओं का टीकाकरण हो गया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल, एसएन मेडिकल कॉलेज और शहरी स्वास्थ्य केंद्राें समेत 80 स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा था। अब उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण की व्यवस्था की है। इस तरह अब 430 केंद्रों पर एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाई जा सकती है। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर हर बुधवार और शनिवार को टीकाकरण होगा। अन्य पर सोमवार से शनिवार तक वैक्सीन लगवाई जा सकती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि 14 से 15 साल की बालिकाओं को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। 55 हजार बालिकाओं में से 11 हजार से अधिक को टीका लग गया है। इस वैक्सीन के कोई दुष्परिणाम नहीं है। वैक्सीन लगने से सर्वाइकल (बच्चेदानी के मुख) कैंसर से बचाव होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें