फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेजो महालय को लेकर फिर गरजा आगरा, मेहताब बाग में आरती-गंगाजल से गूंजा शिव का जयघोष

आगरा। ताजमहल को तेजो महालय मानने के दावे को लेकर श्रावण के तीसरे सोमवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया। अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े अज्जू चौहान, मनीष पंडित, हर्ष पंडित और नंदू भाई ने मेहताब बाग में धार्मिक कार्यक्रम किया। इस दौरान अज्जू चौहान ने आरती उतारी और मनीष पंडित ने गंगाजल अर्पित किया। शिव चालीसा पाठ और भगवा ध्वज के साथ तेजो महालय के दावे को लेकर आवाज बुलंद की गई। श्रावण के प्रथम सोमवार को कांवड़ लेकर ताजमहल की ओर जल चढ़ाने के प्रयास के बाद आज के कार्यक्रम ने इस मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया। समर्थकों का कहना है कि तेजो महालय से जुड़े सवालों का जवाब अब इतिहास और प्रमाणों के आधार पर दिया जाना चाहिए। अज्जू चौहान का बयान “हमारी आस्था स्पष्ट है। तेजो महालय को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब दबाव से नहीं बल्कि इतिहास और प्रमाणों से दिया जाना चाहिए। आज की आरती और गंगाजल अर्पण हमारी शांतिपूर्ण धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति है।” मीरा राठौर, जिला अध्यक्ष का बयान “प्रथम सोमवार को कांवड़ के साथ ताजमहल की ओर जल चढ़ाने का प्रयास हमारी आस्था की आवाज थी और आज श्रावण के तीसरे सोमवार को मेहताब बाग में आरती व गंगाजल अर्पण उसी क्रम की अगली कड़ी है। हमें रोकने से सवाल खत्म नहीं होंगे। तेजो महालय से जुड़े ऐतिहासिक दावों की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने रखी जानी चाहिए। हम इस मुद्दे से पीछे हटने वाले नहीं हैं।” मनीष पंडित, हर्ष पंडित और नंदू भाई का संयुक्त बयान “तेजो महालय का मुद्दा अब दबने वाला नहीं है। आज आरती और गंगाजल अर्पण के जरिए हमने अपनी आस्था की आवाज बुलंद कर दी है। सवालों से भागने के बजाय इतिहास के प्रमाण सामने रखे जाएं—हम अपनी आवाज और तेज करेंगे।” तेजो महालय का मुद्दा फिर गरमाया प्रथम सोमवार की कांवड़ से लेकर आज के धार्मिक कार्यक्रम तक, तेजो महालय का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि इस अभियान का अगला कदम क्या होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें