आगरा पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 201 खोए हुए मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 88.70 लाख बताई गई है। अली अब्बास (डीसीपी सिटी) ने ये मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखी। पुलिस के अनुसार, इस सफलता में तकनीकी प्रशिक्षण और सर्विलांस की अहम भूमिका रही। डीसीपी सिटी ने अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाना/सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि जल्द कार्रवाई हो।