आगरा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 21 से 25 दिसंबर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसका शुभारंभ 21 दिसंबर को सुबह 7 बजे रामलीला मैदान से एक मिनी मैराथन के साथ होगा। इस महोत्सव में 30 खेलों की महिला-पुरुष वर्ग में स्पर्धा कराई जाएगी, जिसमें मुख्य खेल एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लान टेनिस, ताइक्वांडो, जूडो, रस्साकसी, कुश्ती, योग, आइस स्टॉक, पिड्डु, हँडबॉल, शूटिंग, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, तलवारबाजी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, खो खो, वालीबॉल, महिला क्रिकेट, पावर लिफ्टिंग, शतरंज, मलखंब, कबड्डी, आर्म रेसलिंग आदि होंगे।