तेज धूप और गर्म हवाओं से अप्रैल में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। ऐसे ही हाईस्कूल परिणाम में भी बीते 10 साल के रिकार्ड टूट गए हैं। इस बार बंपर परिणाम आया है और 95.40 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। बीते साल के मुकाबले परिणाम की दर 0.41 फीसदी अधिक है।