आगरा के नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एसबीआई चौराहे पहुंची, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित कराया।