फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वर्दी में वीडियो बनाने की कर बैठे भूल, महिला दरोगा भी नहीं पीछे; इन पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन को लेकर बड़ा एक्शन लिया गया है। वर्दी में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने वाले आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मियों में 5 उपनिरीक्षक, 2 महिला उपनिरीक्षक और 1 महिला आरक्षी शामिल हैं। संबंधित पुलिसकर्मी इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर वर्दी में फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे थे, जो विभागीय नियमों के विरुद्ध है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने इसे अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता माना और तत्काल विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें