आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने शू फैक्ट्री में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से हुई लूट की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई लाइसेंसी रिवॉल्वर, नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार गैलाना कर्म उद्योग फैक्ट्री के सामने से गुजर रहे गार्ड को रोककर उसका बैग छीना गया था। इसमें रिवॉल्वर, 20 जिंदा कारतूस और नकदी थी। कमलानगर निवासी मुकुल ने अपने साथी जीतू के साथ मिलकर वारदात की थी। जीतू की तलाश जारी है। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडीक ने घटना का खुलासा करते हए बताया कि मुकुल को गिरफ्तार कर लिया है।