फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-जयपुर हाईवे पर हादसा...ट्रेलर में घुसी पिकअप, आधा घंटे तक फंसा रहा चालक

आगरा–जयपुर हाईवे पर थाना किरावली क्षेत्र के गांव महुअर कट पर रविवार रात 11:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप पीछे से ट्रेलर में घुस जाने से चालक के दोनों पैर वाहन में बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक चालक पिकअप में फंसा रहा। धर्मेंद्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी गांव खुड़ियाना, तहसील लक्ष्मणगढ़, जिला अलवर अपने परिचालक सचिन पुत्र भगवान, निवासी गांव चोमू, मालाखेड़ा, जिला अलवर के साथ पिकअप में अमरूद भरकर सवाई माधोपुर से लखनऊ जा रहे थे। आगरा जयपुर हाईवे पर महुअर कट पर एक ट्रेलर न्यू दक्षिणी बाईपास पर चढ़ने के लिए मुड़ रहा था, तभी पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से जा घुसा। हादसे में परिचालक सचिन किसी तरह बाहर निकल आया। वह घायल हो गया। वहीं चालक धर्मेंद्र के दोनों पैर पिकअप में बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह एवं चौकी इंचार्ज सतीश सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कोरई टोल प्लाजा की क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सीएचसी किरावली भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें