फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा...कोहरे के चलते टकराए आधा दर्जन वाहन, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ग्वालियर हाईवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव नगला इमली के पास तड़के एक के बाद एक करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गाड़ियों में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों के अनुसार, घटना तड़के करीब छह बजे के आसपास हुई। कोहरा इतना अधिक था कि वाहन चालकों को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी कारण हाईवे पर एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए। एक वाहन के दूसरे से टकराने के बाद पीछे आ रहे वाहन भी अनियंत्रित होकर भिड़ते चले गए। टक्कर में दो लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें