फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में मेट्रो की सुरंग खुदाई से जिन सैकड़ों घरों में पड़ी दरार, उनकी मरम्मत का कार्य रोका गया

आगरा मेट्रो के लिए सुरंग खुदाई से मोती कटरा में क्षतिग्रस्त हुए घरों का निरीक्षण करने पहुंची मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मरम्मत कार्य पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि पहले घरों का सर्वे कराया जाए, उसके बाद मरम्मत व अन्य कार्य कराए जाएं। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया था कि मरम्मत और रंगाई पुताई करके क्षतिग्रस्त घरों की वास्तविक स्थिति को छुपाया जा रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज से मोती कटरा होते हुए मनकामेश्वर तक मेट्रो ट्रैक व स्टेशन के लिए सुरंग खुदाई का काम चल रहा है, जिसके कारण मोती कटरा, जट्टी कटरा, डाक वाली, गली हनुमान गली और तार वाली गली की घनी आबादी क्षेत्र में 150 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सुरंग के 20 मीटर की परिधि में 700 और 50 मीटर की परिधि में 1700 से अधिक मकान के प्रभावित होने की आशंका है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने निरीक्षण किया था। फिर जिला अधिकारी अरविंद बंगाली ने निरीक्षण किया, लेकिन क्षतिग्रस्त घरों के मालिक मेट्रो की मरम्मत कार्य से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर लीपापोती का आरोप लगाया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को निरीक्षण को पहुंची मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी ने सर्वे पूर्ण होने तक मरम्मत कार्य पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें