उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। सड़कों और पॉश इलाकों में तो पानी भर ही गया है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों को फसल खराब होने की आशंका सता रही है। जगनेर थाना क्षेत्र में 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई है।