फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा हुआ पानी-पानी, हाईवे से लेकर गलियों तक चली धारा, गड्ढों में गिरे लोग

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 08:54 AM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक घंटे की बारिश में बुधवार को नेशनल हाईवे से लेकर गलियों में पानी भर गया। हाईवे पर सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर दो फीट तक पानी था तो रुनकता और ग्वालियर रोड के हाईवे नहरों की तरह नजर आए। शहर की सड़कों और गलियों में भी जलभराव के कारण गड्ढे नजर नहीं आए, जिनमें कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए। गोकुलपुरा कंस गेट पर गलियों में नाले का पानी तेजी से निकला। बेहद तेज बहाव के कारण बच्चे बहने से बच गए। जिस समय तेज बहाव आया, बच्चे गलियों में थे। उनके अभिभावकों ने गोद में लेकर घर पहुंचाया। किसी पहाड़ी नाले की तरह गोकुलपुरा में पानी का तेज बहाव नजर आया। क्षेत्र के पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति ने नगर निगम से नाले की सफाई कराने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें