दिवाली के त्योहार को लेकर घर की सफाई कर रहे युवक का घर बारिश के दौरान अचानक जमीन में धंस गया। इससे अफरातफरी मच गई। थाना मगोर्रा के गांव पुरा निवासी प्रभु दयाल शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ घर की सफाई कर रहा था। तभी बारिश के दौरान अचानक घर जमीन में धंसने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। और परिवार के लोगों ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। मकान क्षतिग्रस्त हो गया।