आगरा। आर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित होटल में तीन दिवसीय वर्कशॉप में 700 डॉक्टर शामिल हुए। इसमें फ्रैक्चर, कमजोर हड्डियां, गठिया समेत अन्य परेशानी पर व्याख्यान हुए। डॉक्टरों ने जटिल मामलों के लाइव प्रजेंटेशन भी दिया । आयोजक डॉ अमृत गोयल ने बताया कि बच्चों, युवाओं की हड्डियां कमजोर मिल रहीं हैं। 3 दिन तक हड्डी रोगों से बचाव सर्जरी समेत कई नई तकनीक के बारे में व्याख्यान दिए जाएंगे।