फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 24 घंटे बाद आनी है बेटी की बरात... समीर दे रहा धमकी, डोली से पहले उठेगी अर्थी

उत्तर प्रदेश के आगरा में पिता ने बेटी का रिश्ता तय कर दिया तो समुदाय विशेष के लड़के धमकी दे रहे हैं। वह रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने पीड़ितों के साथ मारपीट की। कहा कि दरवाजे पर बरात आई तो अर्थी उठेगी। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है। मामला थाने पहुंचा है। मामला ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले यशपाल शर्मा ने अपनी दो बेटियों का रिश्ता तय किया है। 23 नवंबर 2023 को उनके घर बेटियों की बरात आनी है। इससे पहले क्षेत्र के ही रहने वाले समुदाय विशेष के लड़के शादी तोड़ने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर वह परिवार व रिश्तेदारों के साथ मारपीट करते हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि बरात आई तो उनके घर से अर्थी उठेंगी। इसके बाद से वह लोग दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें