फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नोएडा जाएंगी 23 ई-बसें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

आगरा। 23 इलेक्ट्रिक बसें नोएडा सिटी बस सेवा के लिए भेजी जाएंगी, जिससे अटल बस सेवा पर असर पड़ने की आशंका है। बसों के साथ चालक, परिचालक और समयपाल भी नोएडा जाएंगे। फरवरी 2025 में आगरा को 38 ई-बसें मिली थीं, लेकिन अब तक केवल 18 बसों का ही पंजीकरण हो सका है और ये विभिन्न मार्गों पर संचालित हैं। 23 बसें स्थानांतरित होने के बाद आगरा में केवल 15 बसें बचेंगी। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट को देखते हुए नोएडा में ई-बस सेवा शुरू की जा रही है और बसें 12 जून तक भेज दी जाएंगी। भविष्य में आगरा को नई बसें मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें