आगरा। शास्त्रीपुरम में ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन (एआईडीए) के सहयोग से 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप एवं पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।