फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन: आगरा-कासगंज के छात्रों ने वीडियो भेज बताए वहां के हालात, कहा- अगले पल क्या हो पता नहीं

Sat, 26 Feb 2022 03:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / कासगंज

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को वहां से निकालने के प्रयास केंद्र सरकार और दूतावास ने शुरू कर दिए हैं। लेकिन अभी कई छात्र ऐसे हैं, जो विभिन्न शहरों में फंसे हुए हैं। यूक्रेन के कीव शहर में फंसे आगरा के बमरौली कटारा निवासी छात्र देवेंद्र सिंह ने एक वीडियो भेजा है। उनका कहना है कि यहां स्थिति बहुत बिगड़ गई है। खाना भी पर्याप्त नहीं है। पानी का भी संकट है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकाला जाए। कासगंज के छात्र शोभित माहेश्वरी भी कीव शहर में फंसे हैं। उन्होंने शनिवार को एक वीडियो भेजा है, जिसमें सैकड़ों छात्र बंकर में बैठे दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें