फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तेज रफ्तार डंपर ने रौंदी कार, तीन युवकों की मौत

Tue, 29 Dec 2020 07:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

आगरा में डौकी थाना क्षेत्र के कुंडौल पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह कंटेनर की टक्कर लगने से कार सवार छात्र कृष्णकांत (15), आकाश (18) और प्रवीन (18) की मौत हो गई। तीनों कुंडौल गांव के निवासी थे। बताया गया है कि जैसे ही कार में पेट्रोल भराकर पंप से निकले। आगरा की ओर से आ रहे कंटेनर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। दुर्घटनाग्रस्त कार की चपेट में आने से साइकिल मिस्त्री भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम भी लगा दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। टक्कर मारने वाले कंटेनर को चालक समेत पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें