केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानि जीएसटी आज रात से लागू होने जा रहा है। जिसे लेकर कपड़ा व्यापारी समेत अन्य उद्योग के व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जीएसटी के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया। जिसका व्यापक असर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, कासगंज और एटा में देखने को मिला।