फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मथुरा में मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात बाधित, 10 ट्रेनें निरस्त

Sat, 22 Jan 2022 03:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार देर रात मथुरा-दिल्ली रेल मार्ग पर भूतेश्वर वृंदावन के मध्य सीमेंट से भरी मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह ट्रेन दिल्ली से आगरा आ रही थी। इस घटना के 12 घंटे बाद भी आगरा-दिल्ली रेल मार्ग पर यातायात शुरू नहीं हो सका। इस रूट की सभी गाड़ियों को आगरा कैंट वाया एत्मादपुर रूट से होकर गुजारा जा रहा है। अभी तक 36 यात्री गाड़ियों को रुट बदलकर गुजारा जा चुका है। आगरा कैंट झांसी और आगरा कैंट पलवल समेत 10 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें