फिरोजाबाद में बीजेपी विधायक मनीष असीजा के घर पर मंगलवार देर रात गोली चल गई। गोली घर की रसोई में लगे शीशे पर मारी गई। हांलाकि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है लेकिन सत्ताधारी पार्टी के विधायक के घर पर गोली चलने से कानून व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।