आगरा और आसपास के जिलों में भी रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। जहां कल से ही बाजारों, बस स्टैंडों के साथ-साथ राखी और मिठाई के दुकानों पर जमकर भीड़ देखी गई। वहीं आज सुबह से ही शुभ मुहूर्त में अपने भैया की कलाई सजाने के लिए बहनें दूर-दूर से अपने भाई के घर पहुंची। जिला कारागार पर भी बहनों को भारी भीड़ देखने को मिली, जहां पर जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों ने कई घंटों तक लाइन में खड़े होकर इंतजार किया।