आगरा जिले के थाना बाह क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी की नृशंस हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर बचाने आई युवती की भाभी पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।