आगरा के अर्जुननगर के एक घर में मां-बेटी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मां की मौत बहुत पहले हो चुकी है और लाश गलकर सिर्फ कंकाल ही बचा है। वहीं बेटी की लाश 4-5 दिन पुरानी बताई गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि मां को पिछले छह महीने से किसी ने नहीं देखा, जबकि बेटी को करीब दो महीने से किसी ने भी बाहर नहीं देखा था। पुलिस ने दोनों लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।