यूपी के योगी सरकार के पुख्ता कानून व्यवस्था के दावों की मैनपुरी में सरेआम धज्जियां उड़ गईं। एक शख्स ने पुलिस चौकी पर सरेआम एक महिला को गोलियों से भून दिया और पुलिसवाले तमाशबीनों की तरह वहां खड़े रहे।हद तो ये तब हो गई जब हमलावर को भी मौके पर इकट्ठा भीड़ ने पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले किया।