फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बने नंदी, सिर पर सजा सेहरा, बैंडबाजों संग निकली बरात, देखें वीडियो

Wed, 03 Feb 2021 04:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

मथुरा में थाना राया के गांव थना अमर सिंह में बुधवार गाय और बछड़े विवाह समारोह हुआ। बछड़े की बरात बैंडबाजों व आतिशबाजी के साथ धूमधाम से निकाली गई। बुधवार दोहपर 12 बजे नीमगांव रोड से बछड़े की बरात बैंडवाजों के साथ शुरू हुई, जो मांट रोड होती हुई गांव थना अमर सिंह में बच्चू सिंह फौजी के घर पहुंची। यहां गाय व बछड़े की शादी की रस्में पूर्ण कराई गई। बच्चू सिंह फौजी ने बताया कि बछड़े की बरात किला बेसवां निवासी उदयभान सिंह के यहां से आ रही है। आतिशबाजी, घोड़ा बग्गी, बैंडबाजों के साथ धूमधाम से बरात चढ़ी। भूतपूर्व सैनिक बच्चू सिंह ने बताया कि गाय में 33 करोड़ देवताओं को वास होता है। बछड़ा (नंदी) शिव की सवारी है। सभी देवताओं की पूजा, आराधना करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है। बछड़ा को बरात में ले जाने से पहले सिर पर सेहरा सजाया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें