इस साल कोरोना का असर क्रिसमस डे के निर्यात बाजार पर भी दिखाई दिया है। क्रिसमस डे पर सुहागनगरी के कांच उत्पाद विदेशों में इस साल भी चमकेंगे लेकिन मांग कम दिख रही है। कांच उत्पादों के निर्यातक हर साल तीन सौ करोड़ का कारोबार करते थे। इस साल यह सौ करोड़ पर ही सिमट गया। कोरोना के कारण बडे़ पैमाने पर ऑर्डर निरस्त हो गए।