आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद महोदय बाबा साहब आंबेडकर की तस्वीर पर फूल चढ़ाने जाते हैं, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोग उन्हें वापस लौटा देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया की तरफ से सफाई भी सामने आई है।