आगरा पुलिस ने विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने अब तक 1500 से अधिक लोगों को शिकार बनाकर तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी विज्ञापन देकर युवाओं को जाल में फंसाते थे।