फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 200 साल पुराना कॉलेज, ब्रिटिश शासन में गंगाधर शास्त्री ने रखी थी नींव

आगरा कॉलेज न सिर्फ शहर की शान है, बल्कि उत्तर भारत की एक प्रमुख शैक्षिक और ऐतिहासिक धरोहर भी माना जाता है। 1823 में स्थापित यह संस्थान आज़ादी से पहले और बाद के सामाजिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक परिवर्तनों का प्रत्यक्ष साक्षी रहा है।

दो सौ वर्ष से अधिक पुराना यह कॉलेज अपनी गौरवशाली परंपरा और योगदान के लिए आज भी जाना जाता है। इसकी नींव 1823 में सुप्रसिद्ध संस्कृत विद्वान पंडित गंगाधर शास्त्री ने ब्रिटिश शासन काल में रखी थी, जब इसे एक ब्रिटिश स्कूल के रूप में विकसित किया गया था। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर स्वतंत्रता प्राप्ति तक, यह कॉलेज कई महत्वपूर्ण आंदोलनों का केंद्र रहा।

समय के साथ कॉलेज के ढांचे में बदलाव हुए और इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया, लेकिन इसका ऐतिहासिक महत्व आज भी उतना ही प्रबल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें