उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब सभी की नजरें यूपी में होने वाले निकाय चुनाव पर है...और इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं...यहीं नहीं निकाय चुनाव के साथ-साथ २०२४ में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी उत्तर प्रदेश में राजनीति गर्म होती नजर आ रही है। नए-नए दावों और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी को लेकर मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर डाला। केशव मौर्य के इस दावे को समाजवादी पार्टी ने फर्जी बताते हुए विधानसभा चुनाव में खुद की सीट न बचाने को लेकर चुटकी ले ली।