देश में कई लाख किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिला लेकिन अभी भी कई किसान भाई रहते हैं जो इस लाभ से वंचित है दरअसल, केंद्र सरकार ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 27 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान 540 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई। 21वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को दिया गया है, जो बाढ़ से प्रभावित थे। इस दौरान उत्तराखंड के लगभग 7 लाख किसानों के खाते में 157 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी गई।