हरियाणा की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना के पहले चरण में लगभग 21 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार 1 नवंबर से इस योजना की राशि ट्रांसफर करना शुरू कर देगी। यदि महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो उन्हें इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला में आज लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल एप लॉन्च किया है। एप लॉन्च होने के बाद लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। महिलाएं गूगल प्ले स्टोर से इस योजना का एप डाउनलोड कर सकती हैं।