रविवार को भारत ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को फाइनल में हराकर निधास ट्रॉफी पर कब्जा किया। भारत जब जीत की ओर बढ़ रहा था तब कमेंट्री बॉक्स में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने नागिन डांस किया। निधास ट्रॉफी में बांग्लादेशी विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम का किया नागिन डांस काफी ट्रेंड हुआ था। स्टेडियम में भी कई दर्शक नागिन डांस करते दिखे।