टीम इंडिया के लिए बुधवार किसी 'काले दिन' से कम नहीं था। वन-डे की नंबर एक टीम जिसने हाल ही में न्यूजीलैंड को उसी के घर में 4-1 से धोया था, टी-20 सीरीज की शुरुआत इतने बुरे तरीके से करेगी, किसी ने सोचा नहीं था। न्यूजीलैंड की इस जीत में सबसे अहम किरदार उनके सलामी बल्लेबाज टीम सीफर्ट ने निभाया, जिस वजह से उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।