कोलकाता और हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट रायडर्स ने हैदराबाद को 17 रन से हरा दिया। कोलकाता ने हैदराबाद को 172 रनों का लक्ष्य दिया । जवाब में हैदराबाद 20 ओवर में 155 रन ही बना सका। कोलकाता की ओर से 68 रनों की पारी खेलने वाले रॉबिन उथप्पा को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।