ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 23 फरवरी से शुरू हो रहा है और पहला टेस्ट पुणे में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। हालांकि, अभी जो टीम अनाउंस की गई है वो सिर्फ पहले दो टेस्ट मैच के लिए है। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत को होम ग्राउंड पर चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम में जयंत यादव, हार्दिक पांड्या, अभिनव मुकुंद और कुलदीप यादव को टीम में जगह दी गई है जबकि, रोहित शर्मा और अमित मिश्रा को टीम से बाहर रखा गया है। पहले दो टेस्ट के लिए ये बिलकुल वैसी ही टीम है जिसने बांग्लादेश को दो सौ से ज्यादा रन से हराया। पहला टेस्ट 23-27 फरवरी, पुणे में, दूसरा 4-8 मार्च तक बेंगलुरू में, तीसरा टेस्ट 16-20 मार्च रांची में और चौथा टेस्ट 25-29 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्य का प्रमोशन करते हुए उन्हें इंडिया A का कप्तान बनाया गया है। इंडिया A ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन वॉर्म-अप मैच खेलेगी।