श्रीनगर के भक्तीयाना में जय शक्ति रामलीला समिति की ओर से रावण और अहिरावण वध लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान के किरदारों को जीवंत किया। मंचन के दौरान दर्शकों ने जय श्रीराम के नारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। यह लीला स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।