पूरे देश में नवरात्रि के मौके पर माता के मंदिरों में भक्तों का मेला सा लगा हुआ है। मेरठ में भी ऐसा ही देखने को मिला, जहां शास्त्रीनगर के गोल मंदिर में मां आदिशक्ति की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लाइन सुबह से शाम तक लगी रही। भक्तों ने बताया कि यहां मांगी गई ज्यादातर मुरादें पूरी होती है।