यूपी में योगी सरकार के दो महीने होने को हैं। इस दौरान राज्य सरकार ने कई निर्णय लिए लेकिन इन फैसलों में एक दिलचस्प बात ये है कि सरकार ने प्रदेश की मंदिरों और हिंदू धार्मिक स्थलों का खास ध्यान रखा है। विरोधी दल इसे हिन्दुत्व की राजनीति का नाम दे रहे हैं लेकिन यूपी सरकार का कहना है कि सरकार अपने विकास के एजेंडे पर काम कर रही है और इसे किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। देखिए ये खास रिपोर्ट।