अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने बीते कुछ वक्त में जिस तेजी के साथ दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है उससे दुनिया भारत के सामने नतमस्तक है। यही वजह है कि एक दौर में भारत की अंतरिक्ष एजेंसी को बढ़ने से रोकने की मंशा रखने वाला अमेरिका अब खुद भारत के साथ हाथ मिलाकर दुनिया का सबसे महंगा सैटेलाइट बना रहा है।